संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ED ने उनके दो करीबियों को भेजा समन, होगी पूछताछ

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ED ने उनके दो करीबियों को भेज समन,  होगी पूछताछ

दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) शिकंजा कसती जा रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ED ने उनके दो करीबियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। गिरफ्तार आप नेता के करीबी माने जाने वाले विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा आज ईडी के सामने पेश होंगे। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक सर्वेश को संजय सिंह की ओर से 1 करोड़ रुपये मिले थे। आप ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य संजयसिंह की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) सारे झूठे केस लगा रहे हैं।

ईडी ने आप नेता संजय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया था। संजय सिंह की कस्टडी मांगते वक्त ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था। ईडी ने अब संजय सिंह के दो करीबियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि ईडी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को संजय सिंह के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, सर्वेश को संजय सिंह के कहने पर एक करोड़ रुपये मिले थे।

दिल्ली में कथित शराब घोटाले फंसे सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद 5 दिन के ED की रिमांड पर भेज दिया। ED ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था। लेकिन कोर्ट ने साफ मना कर दिया। वहीं, इस पूरे मामले में दिल्ली के मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) सारे झूठे केस लगा रहे हैं। इतने केस लगा लिए, इतनी जांच कर ली लेकिन कुछ निकलता तो है नहीं। इस जांच-जांच के खेल में सबका समय खराब होता है। वहीं, संजय सिंह की गिरफ्तारी के विेरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

Previous article9 ग्रहों को करना है शांत, करें इन 9 मंत्रों का जाप
Next articleयह हैं दुनिया की तीन ऐसी बाइक, जो देती हैं 85kmph से अधिक का माइलेज