Delhi Mayor Election: BJP का गंभीर आरोप, मेयर इलेक्शन में वोटिंग से पहले पार्षदों को खरीदने का प्रयास

Delhi Mayor Election: BJP का गंभीर आरोप, मेयर इलेक्शन में वोटिंग से पहले पार्षदों को खरीदने का प्रयास

दिल्ली नगर निगम में महापौर चुनाव की वोटिंग से पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा ने प्रेस वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि क्रॉस वोटिंग के लिए उन्हें पद और पैसे का लालच दिया गया। प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी ने उन सभी 9 पार्षदों को पेश किया जिन्हें खरीदने का प्रयास किया गया।

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसी बात है। ऑपरेशन लोटस चलाकर सरकार ध्वस्त करने वाली पार्टी झूठे आरोप लगा रही है। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमारे 9 पार्षदों को खरीदने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि टीवी पर क्रांति लाने का दावा करने वाले नेताओं की सच्चाई ये पार्षद बता रहे हैं। AAP को अपने नेताओं पर यकीन नहीं है। उनका लक्ष्य मात्र सत्ता काबिज करना और दिल्ली को बर्बाद करना है।