बुधवार को DTC और मेट्रो सेवा दोपहर 2.30 बजे तक रहेगी बंद

बुधवार को DTC और मेट्रो सेवा दोपहर 2.30 बजे तक रहेगी बंद

राजधानी दिल्ली में होली के दिन मेट्रो के साथ-साथ दिल्ली परिवहन निगम की बसों की परिचालन प्रभावित होगा। जी हां, दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की सुविधा कल यानि की बुधवार 8 मार्च को होली के कारण प्रभावित होगी। होली को लेकर दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ दिल्ली परिवहन निगम ( DTC) की बसें दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगी।

 

होली के त्यौहार के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) दोनों ने मेट्रो ट्रेन और डीटीसी बस की सेवा की टाइमिंग का दिशानिर्देश जारी किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार होली के त्योहार के दिन 8 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगी।

वहीं दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के मुताबिक सिटी बस सेवा दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी, उसके बाद कुछ चुनिंदा रूट पर डीटीसी बस सेवा चालू हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी होली के मौके पर ऐसा होता आया है। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं और डीटीसी की सेवाएं दोपहर तक के लिए बंद रही हैं। ऐसे में होली के दिन सुबह-सुबह की ट्रैवलिंग का प्लान करने से बचना चाहिए।
8 मार्च को पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। होली के त्यौहार के मद्देनजर डीएमआरसी और डीटीसी ने यह फैसला लिया है कि दोपहर बाद वह अपनी सेवाएं चालू करेंगे। डीएमआरसी के मुताबिक सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं फिर से 2:30 बजे शुरू हो जाएंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।