दिल्ली और एनसीआर वालों को जबरदस्त ठंड, घने कोहरे और गंभीर वायु प्रदूषण का ट्रिपल अटैक झेलना पड़ रहा है. राजधानी में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अब दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा छा रहा है. मंगलवार की सुबह से अंधेरा छाया हुआ है, जहां 100 मीटर से भी कम विजिबिलिटी हो गई है.
मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है यानी 30 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक घना कोहरा छाएगा. इसके साथ ही 1 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है, जिससे सर्दी में और इजाफा होगा. वहीं दिल्ली में शीतलहर भी शुरू हो गई है, जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है.




