दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह- सुबह मौसम का मिजाज बदल गया. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने पहले ही 1 फरवरी को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था. आईएमडी के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ये बदलाव हो रहा है. वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चल रही सर्द हवाओं ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी है.
IMD के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि दिल्ली में कई स्थानों पर अभी भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार बना हुआ है. कल कई इलाकों में AQI 200 से नीचे तक दर्ज किया गया था.



