Delhi News: MCD इलेक्शन में मात के बाद दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने दिया इस्तीफा, इनको मिली जिम्मेदारी

Delhi News: MCD इलेक्शन में मात के बाद दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने दिया इस्तीफा, इनको मिली जिम्मेदारी

Adesh Gupta: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार (11 दिसंबर, 2022) को अपना इयागपत्र  दे दिया। बताया गया कि दिल्ली प्रमुख ने नगर निगम चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली है। चार लाइनों का त्याग पत्र बीजेपी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा को भेजने के बाद गुप्ता की उनसे फोन पर चर्चा भी हुई। वैसे, नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, आगामी आदेश तक वीरेंद्र सचदेवा शहर में पार्टी मुखिया की जिम्मेदारी  संभालेंगे। वह बड़े नेताओं के साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने फिलहाल उन पर विश्वास  कर यह कमान सौंपी है। सचदेवा वर्तमान समय में दिल्ली भाजपा में उपाध्यक्ष हैं

रोचक है कि यह घटनाक्रम दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी  की हार के बाद देखने को मिला है। देश की राजधानी में तीन बार की सत्ता गंवाने के बाद दल के आलाकमान ने बदलाव का निर्णय ले लिया है। नए भाजपा प्रमुख की दौड़ में जिन नेताओं का नाम फिलहाल सबसे आगे हैं, वे इस प्रकार हैं: कुलदीप चहल, आशीष सूद और विजेंद्र गुप्ता।

आपको बता दें कि, चार दिसंबर, 2022 को हुए नगर निगम चुनाव के परिणाम बुधवार को आए थे, जिनमें आम आदमी पार्टी  (AAP) ने साफ  बहुमत हासिल किया। ‘आप’ ने दिल्ली MCD के 250 में से 134 वार्ड में सफलता प्राप्त की, जबकि बीजेपी ने 104 सीट पर विजय दर्ज की। कांग्रेस ने नौ और निर्दलीय प्रत्याशियों  ने तीन वार्ड में विजय प्राप्त की।