Delhi News: ग्रेटर कैलाश II के ओल्ड एज केयर होम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, 6 को रेश्क्यू किया गया

Delhi News: ग्रेटर कैलाश II के ओल्ड एज केयर होम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, 6 को रेश्क्यू किया गया

Delhi News: ग्रेटर कैलाश II के ई ब्लॉक स्थित ओल्ड एज केयर होम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। राहत की बात ये कि हादसे के दौरान अंदर उपस्थित  6 लोगों को सुरक्षित रेश्क्यू कर लिया गया है। 

स्थानीय लोगों से आग की मिली सूचना के बाद फायर ब्रिगेेट की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि काफी मुश्किलों के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। फिलहाल, आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।