अगर आप दिल्ली में रहते हो और आपके पास 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल कार है तो दिल्ली सरकार का ये कदम आपकी परेशानी बढ़ाने वाला है. क्योंकि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने अब ये तय किया है कि सड़क पर ऐसे वाहन मिले तो उनको बिना किसी नोटिस के जब्त कर स्क्रैप कर दिया जाएगा.
दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने 14 फरवरी को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया जिसमें चेतावनी देते हुए कहा गया है कि सड़कों पर खड़ी या चल रही कोई भी पुरानी गाड़ी बिना किसी पहले दिए नोटिस के स्क्रैप कर दी जाएगी.



