Delhi Police: MS धोनी और कोहली की बेटियों पर गंदे कमेंट का मामला, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Delhi Police: MS धोनी और कोहली की बेटी पर गंदे कमेंट का मामला, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन एमएस धोनी और विराट कोहली की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, दोनों पूर्व कप्तानों की बेटियों पर सोशल मीडिया पर गंदे पोस्ट के आरोप में मामला दर्ज किया है।

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की तरफ से दिए गए नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) एक्शन में आई और FIR  दर्ज किया। मालीवाल ने दोनों खिलाड़ियों  की बेटियों के ऊपर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की थी।

महिला आयोग अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा, ‘मेरे नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली और एमएस धोनी की बेटियों के ऊपर की गई अश्लील टिप्पणी के मामले में FIR की है। जल्द ही सभी दोषियों को अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।

मालीवाल ने दिल्ली पुलिस साइबर सेल को क्रिकेटरों कोहली और धोनी की बेटियों और पत्नियों के विरुद्ध गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया था।