Delhi: ACB अफसर से मारपीट का वीडियो वायरल , चार अरेस्ट ,अमानतुल्लाह के घर रेड के लिए टीम पहुंची

Delhi: ASB अफसर से मारपीट का वीडियो वायरल , चार अरेस्ट ,अमानतुल्लाह के घर रेड के लिए टीम पहुंची
दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुए गड़बड़ी के आरोप में अरेस्ट AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर रेड के दौरान ACB अफसर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में आम आदमी पार्टी के सपोर्टर अफसर के साथ बात्मीजी करते दिख रहे हैं। पुलिस ने इस केस में चार आरोपियों को अरेस्ट किया है।

दो साल पुराने भ्रष्टाचार केस में विधायक को नोटिस
ACB ने दो वर्ष पुराने भ्रष्टाचार केस में सवाल जवाब के लिए गुरुवार को विधायक को नोटिस जारी किया था। ओखला से MLA को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2020 में दर्ज एक केस में शुक्रवार दोपहर 12 बजे जांच के लिए बुलाया गया था। MLA पर आरोप है कि उन्होंने वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए 32 लोगों की अवैध रूप से भर्ती की थी। इसके अतिरिक्त वक्फ बोर्ड की जायज़ाद को गैर-कानूनी तरीके से किराए पर दिया था। ये भी आरोप है कि बोर्ड के अकाउंट से गड़बड़ी कर घन निकाले। ACB के अफसरों के मुताबिक , एसीबी के पास MLA के विरुद्ध गवाह व सुबूत हैं। ACB ने पहले गवाहों से पूछताछ की थी।