‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून: उत्तराखंड के चारधाम में से चौथे और अंतिम धाम बद्रीनाथ के कपाट खुल गए हैं। पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोचार के साथ सुबह ठीक 4 बजकर 15 मिनट पर धाम के कपाट खोल दिया गया है. जय बद्री विशाल के जयकारों से पूरा बद्रीनाथ धाम गूंज उठा है। अब से अगले करीब 6 महीने तक धाम के कपाट खुले रहेंगे।

मान्यता है कि आज जहां ये धाम स्थित है, वहां पहले भगवान शिव निवास किया करते थे, लेकिन बाद में भगवान विष्णु इस जगह पर रहने लगे। भगवान शिव और भगवान विष्णु न केवल एक दूसरे को बहुत मानते थे बल्कि दोनों एक दूसरे के आराध्य भी थे।

प्रियंका ने मोदी को बताया कायर प्रधानमंत्री, कहा- इनसे कमजोर पीएम ज़िंदगी में नहीं देखा

परंपरा के अनुसार बद्रीनाथ धाम में छह महीने मानव और छह माह देव पूजा होती है। शीतकाल के दौरान देवर्षि नारद यहां भगवान नारायण की पूजा करते हैं। इस दौरान भगवान बद्री विशाल के मंदिर में सुरक्षा कर्मियों के सिवा और कोई भी नहीं रहता। बता दें कि 20 नवंबर 2018 को कपाट बंद कर दिए गए थे. साथ ही चार धाम यात्रा पर भी विराम लग गया था।

बता दें कि इसके पहले 7 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल चुके हैं। साथ ही 9 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए थे। आज सुबह (10 मई) को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं।

Previous articleRealme 2 Pro फोन एक बार फिर से हुआ सस्ता, अब खरीदे मात्र इतनी सी कीमत में !
Next articleअखिलेश ने चुनाव खर्च के मद्देनजर आज का आजमगढ़ दौरा किया रद्द