Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इस वक्त पूरे फायदे में है. पेड प्रीव्यू के बाद पहले ही दिन धमाल मचाने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी सॉलिड कमाई की है. अब वीकेंड आ चुका है और शनिवार-संडे को कलेक्शन और भी बढ़ेगा. क्योंकि इन दो दिनों में सबसे ज्यादा लोग फिल्म देखने थिएटर्स में पहुंचेंगे. वैसे भी जैसा पहली फिल्म के बाद पार्ट 2 को लेकर बज बना है, कोई भी मिस नहीं करना चाहता है. पहले ही दिन फिल्म ने भारत से 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. साथ ही अकेले हिंदी से ही 99 करोड़ के करीब बिजनेस रहा था. अब बारी है दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की. बिना छुट्टी के ही फिल्म का कलेक्शन काफी तगड़ा रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म को डबल फायदा हो सकता था, अगर ईद वीकेंड यानी शनिवार की जगह वीक डेज में आती. तो एक एडिशनल दिन फिल्म के पास होता. खैर, पहले जानिए फिल्म ने दूसरे दिन कितने कमा लिए हैं.
दरअसल ‘धुरंधर:द रिवेंज’ को पेड प्रीव्यू से ही काफी फायदा हो गया था. खास बात यह है कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. जिसने भारत में 100 करोड़ का पहले दिन कारोबार किया. यह काम शाहरुख खान की ‘जवान’ भी नहीं कर पाई थी. हालांकि, जहां से फिल्म को बिल्कुल भी फायदा नहीं हुआ है, वो है साउथ. अबतक कोई खास बिजनेस होता तो नजर नहीं आ रहा है. खास बात यह है कि रणवीर सिंह के लिए यह कमाई वीक डेज में होल्ड रहनी जरूरी है. साथ ही साउथ मार्केट में भी अच्छा कारोबार करना होगा.

