Dhurandhar 5 Big Records: नए साल की शुरुआत हो गई है. पर एक नाम अब भी हर किसी की जुबां पर है, जो है-‘धुरंधर’. फिल्म पहले ही दुनियाभर से 1100 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. वहीं, भारत से फिल्म ने 28 दिनों में 739 करोड़ कमा लिए हैं. लेकिन अब भी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनने के लिए ‘धुरंधर’ को पुष्पा 2 को पीछे छोड़ना होगा. साथ ही 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई सिर्फ भारत से ही करनी होगी. फिलहाल इस आंकड़े तक पहुंचने में अभी वक्त लगने वाला है. उससे पहले ही धुरंधर का ऐसा भौकाल टाइट है, कि नए साल के पहले ही दिन 5 बड़े रिकॉर्ड्स बना लिए हैं. यह रिकॉर्ड्स इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि 1 जनवरी को ‘इक्कीस’ रिलीज हुई थी. जिसके चक्कर में सिंगल स्क्रीन्स पर फिल्म के शोज भी कम किए हैं. लेकिन धुरंधरों ने जो तूफान मचाया है, उसे अब भी कोई रोक नहीं पाया.
‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, तीन महीने बाद आने वाले सीक्वल का पहला पार्ट थमने का नाम नहीं ले रहा है. रणवीर सिंह की फिल्म पहले ही शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को पछाड़ चुकी है. वहीं, दूसरी ओर बड़ी-बड़ी साउथ फिल्मों को अपने आगे टिकने नहीं दे रही है. खासकर भारत में 29 दिनों से सिनेमाघरों में लगी हुई है और 28 दिनों तक कमाई ने सबको हैरान कर दिया है. सबसे बड़ी बात है कि फिल्म ने बस 2 दिन और डबल डिजिट में कमाई कर ली, तो एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी, जो अबतक कोई नहीं कर पाया.




