Dhurandhar Box Office Collection Day 24: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में काफी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही ऐसी रिदम पकड़ी कि फिल्म थमना का नाम ही नहीं ली और अब 24 दिनों में इस फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है. फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और इस फिल्म ने तो रणवीर सिंह की किस्मत ही पलट दी है. ऐसा नहीं है कि उनकी फिल्में अच्छी कमाई नहीं कर रही थीं लेकिन इसके बाद भी उनकी फिल्म एक्स्ट्राऑर्डिनरी कलेक्शन नहीं कर पा रही थी. लेकिन रणवीर की इस फिल्म ने तो सारा समीकरण ही पलटकर रख दिया है.
धुरंधर की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई मूवीज का समीकरण ही बदलकर रख दिया है. फिल्म भारत में तो अच्छा कलेक्शन कर ही रही है साथ ही विदेशों में भी ये फिल्म हर दिन औसतन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ले जा रही है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने क्या कमाल किया है और दुनियाभर के सिनेमाघरों में कितनी कमाई कर ले गई है.
-1766932775814.jpg)



