Dhurandhar Box Office Collection Day 37: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज का लंबा सफर तय कर चुकी है और कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम दर्ज कर चुकी है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म के हौसले बुलंद हैं और दर्शकों के बीच अभी भी माहौल बना हुआ है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया. फिल्म ने शाहरुख खान की दो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही साथ ही इस फिल्म ने पुष्पा 2, कांतारा चैप्टर 1, छावा और बाहुबली 2 फिल्म के भी कई रिकॉर्ड्स तोड़े.
धुरंधर ना सिर्फ 2025 की सबसे सक्सेसफुल फिल्म बनकर इतिहास रचती नजर आई बल्कि फिल्म ने कुछ ऐसे कारनामे भी किए जो इससे पहले कभी भी नहीं हुए थे. धुरंधर भारत की 2025 की विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. ये देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में ये फिल्म कैसा कमाल कर के दिखाती है और इसका फाइनल कलेक्शन कितना जाता है. पहले ही धुरंधर देश के इतिहास की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है. वहीं खास बात तो ये है कि पैन इंडिया स्टार प्रभास की द राजा साब की दस्तक और 100 करोड़ रुपए के कलेक्शन के बाद भी ये फिल्म अच्छा कलेक्ट कर ले गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कितनी कमाई कर ली है.



