जीत का नाम सुनते ही जानिए क्या बोले निरहुआ

भोजपुरी एक्टर और आजमगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बुधवार को कहा कि हम सच के साथ हैं और जनता की जरूरतों को समझते हैं। इसलिए हमारी जीत होगी।

निरहुआ से सवाल पूछा गया था कि बतौर भोजपुरी स्टार वे, रवि किशन और मनोज तिवारी तीनों चुनाव जीतते हैं, तो उसके पीछे क्या वजहें होंगी।

इस पर निरहुआ ने कहा कि हम तीनों अपनी जनता की जरूरतें पूरी करने में सक्षम हैं। हम सच के साथ हैं। जनता सच और मोदी जी के साथ है, इसलिए हमारी जीत तय है।

बता दें कि आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ प्रसिद्ध भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ के पास 1.13 करोड़ की चल संपत्ति व 4.16 करोड़ की अचल संपत्ति है। यही नहीं उनके पास रेंज रोवर व फार्चूनर कार भी है। निरहुआ पर लगभग 54 लाख रुपये का लोन भी है।

वहीं, रवि किशन को बीजेपी ने गोरखपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया गया है।

Previous articleसुप्रीम कोर्ट ने पूछा, तेज बहादुर यादव का पर्चा क्यों रद किया
Next articleदिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के वादे पर सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए अच्छी खबर