भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं ट्रंप, भारत के साथ करना चाहते हैं ट्रेड डील

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे को लेकर बहुत उत्साहित हैं। ट्रंप ने अपने भारत दौरे और मोदी के बारे में कहा कि वे पीएम मोदी को बहुत पसंद करते हैं। 70 लाख लोग एयरपोर्ट से मैदान के बीच उनके स्वागत में मौजूद होंगे। साथ ही ट्रंप ने कहा कि यह दुनिया को सबसे स्टेडियम बनने जा रहा है। यह बहुत रोमांचक दौरा होगा।

ट्रंप ने ट्रेड डील को लेकर भी अपनी बात रखी। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ये ट्रेड डील दोनों देशों के बीच बड़ी डील होगी, जोकि राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले हो सकती है। बता दें कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर, ट्रंप के साथ भारत की यात्रा पर नहीं आ रहे हैं। इससे यह संकेत पहले ही मिल गया था कि इस दौरे के दौरान भारत के साथ ट्रेड डील नहीं होगी।

गौरतलब है कि ट्रंप अपनी पत्नि मेलेनिया ट्रंप के साथ 24 औऱ 25 फरवरी को भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान ट्रंप गुजरात जाएंगे और अहमदाबाद में एक रोड शो में शामिल होंगे, साथ ही साबरमती आश्रम भी जाएंगे। वे मोटेरा में बने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम सरदार पटेल स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। जहां वे 1 लाख से ज्यादा लोगों की विशाल भीड़ को संबोधित भी करेंगे। बाद में वह नई दिल्ली पहुंचेंगे। मंगलवार सुबह, अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक स्वागत होगी। राष्ट्रपति ट्रंप नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में  भारतीय कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।