G-777G0H0RBN
Tuesday, March 18, 2025

भूटान पर टेढ़ी हुई ट्रंप की नजर, ट्रैवल बैन की है तैयारी; जानें रेड लिस्ट में क्यों रखा नाम

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने अब 43 देशों की एक सूची तैयार की है, जहां के लोगों पर ट्रैवल बैन लगाने का प्लान है। इस पूरी लिस्ट में तीन कैटिगरी हैं। पहली रेड, दूसरी ऑरेंज और तीसरी येलो। रेड लिस्ट में उन देशों को रखा गया है, जहां के किसी भी व्यक्ति को अमेरिका में एंट्री नहीं मिल पाएगी। इस सूची में अफगानिस्तान, उत्तर कोरिया, ईरान, यमन, सोमालिया, सूडान और सीरिया जैसे देश शामिल हैं, जहां अशांति है या फिर अमेरिका से रिश्ते खराब हैं।

भूटान अमेरिका की रेड लिस्ट में क्यों?

हैरान करने वाली बात यह है कि इस सूची में एक देश भूटान भी है। भूटान का नाम रेड लिस्ट में होना बेहद चौंकाने वाला है। चलिए वो वजह जानते हैं जिसके चलते भूटान को रेड लिस्ट रखा जा रहा है। ट्रंप प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि भूटान को इस लिस्ट में शामिल करने की कुछ वजहें हैं। ये वजहें हैं कि भूटान के लोग अमेरिका पहुंचकर अकसर वीजा नियमों का उल्लंघन करते हैं। वीजा में तय अवधि के बाद भी वो कई बार अमेरिका में बने रहते हैं। ऐसी स्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। इसके अलावा अवैध चैनल से भी अमेरिका पहुंचने वाले भूटानियों की संख्या में इजाफा हुआ है, इससे भी अमेरिका चिंतित है।

भूटान के लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी का कहना है कि बीते साल 37 फीसदी भूटानियों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया। अब रेड लिस्ट में डाले जाने के बाद भूटान के हर व्यक्ति को लंबी जांच से गुजरना होगा, जिसके बाद ही वीजा जारी होगा। कुछ मामलों में वीजा अर्जी को बिना कोई कारण बताए ही खारिज किया जा सकता है। इतना ही नहीं अमेरिका में जो भूटानी मौजूद हैं, उनकी भी अतिरिक्त चेकिंग होगी। इस फैसले से खासतौर पर भूटान के उन लोगों को समस्या होगी, जो पढ़ाई समेत अन्य कार्यों के लिए अमेरिका जाते रहे हैं। अमेरिका के इस फैसले से भूटान के साथ उसके संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। भूटान के विदेश मंत्रालय ने औपचारिक मांग की है कि अमेरिका अपने फैसले की समीक्षा करे।

यह भी जानें

अमेरिका ने अपनी रेड लिस्ट में जिन 11 देशों को शामिल किया है उनमें अफगानिस्तान, सोमालिया, सीरिया, उत्तर कोरिया, लीबिया, यमन और सूडान जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में अशांति है, आतंकवाद की समस्या है या फिर गृह युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इन देशों को ट्रैवल बैन की लिस्ट में रखना समझ आता है, लेकिन भूटान को लेकर लिया गया फैसला बेहद हैरान करने वाला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles