Trump Claim on India-Pak Tension: ‘मेरे दखल से बची शहबाज शरीफ की जान’, सीजफायर पर फिर किया बड़ा दावा

Trump Claim on India-Pak Tension: ‘मेरे दखल से बची शहबाज शरीफ की जान’, सीजफायर पर फिर किया बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जान बचाई थी. उन्होंने कहा कि अगर मैं दखल न देता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते. माना जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को लेकर ट्रंप ने ये बात कही है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि साल 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के दौरान उनकी कूटनीतिक पहल की ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की जान बचाई थी. ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो हालात बेहद गंभीर बन सकते थे. उनका दावा है कि उस समय हालात परमाणु टकराव की ओर बढ़ रहे थे और उनकी बातचीत से 35 मिलियन लोगों की जान बच पाई.

ट्रंप ने कराया सीजफायर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई 2025 से अब तक कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात कर तनाव कम कराया था. उन्हीं की वजह भारत-पाकिस्तान ने सीजफायर किया था. हालांकि ट्रंप के इस दावे को भारत कई बार खारिज कर चुका है. भारत सरकार ने साफ कहा कि ट्रंप की वजह से उन्होंने सीजफायर नहीं किया है.

भारत की कार्रवाई डर कर पाक ने अमेरिका से मांगी मदद

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया था. पहली बार अमेरिका ने भी माना कि भारत की कार्रवाई से घबरा कर पाकिस्तान ने सबसे पहले अमेरिका से मदद मांगी थी. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए थे. भारतीय सेना पाकिस्तान कराची और दूसरे ठिकानों पर ड्रोन दागे थे. जिससे उन्हें खासा नुकसान पहुंचा था. ट्रंप का दावा है कि भारत की कार्रवाई से डर कर ही पाकिस्तान अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया था.