अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने जून में मुलाकात की थी. राष्ट्रपति ट्रंप ने मुनीर को व्हाइट हाउस में लंच पर बुलाया था, उस समय सब हैरान थे कि पाक सेना प्रमुख को ट्रंप लंच पर क्यों बुला रहे हैं. इसी मुलाकात में असीम मुनीर ने अमेरिका राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार नामित किया था. अब एक और देश की ओर से ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया जा सकता है.
नया नोबेल पुरस्कार नॉमिनेशन भी पिछले की तरह ही होने वाला है. हाल ही में ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड में युद्ध विराम कराया है. अब कंबोडिया, डोनाल्ड ट्रंप को थाईलैंड के साथ युद्ध विराम कराने में उनकी भूमिका के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करेगा.