AIIMS के नए डायरेक्टर के रूप में डॉ. एम श्रीनिवास को किया गया नियुक्त,रणदीप गुलेरिया हुए सेवानिवृत

AIIMS के नए डायरेक्टर के रूप में डॉ. एम श्रीनिवास को किया गया नियुक्त,रणदीप गुलेरिया हुए सेवानिवृत

AIIMS New Director: डॉक्टर एम. श्रीनिवास (Dr M Srinivas) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  (AIIMS) के नए निर्देशक नियुक्त किए गए हैं. पूर्व एम्स डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) के सेवानिवृत होने के बाद डॉ. एम श्रीनिवास को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. आपको बता दें  कि AIIMS के नए डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास हैदराबाद में ESIC हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के डीन थे. गौरतलब है कि डॉ. श्रीनिवास 2016 में हैदराबाद में ESIC हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति से पहले दिल्ली AIIMS में बाल चिकित्सा सर्जरी विभाग में प्रोफेसर थे

दिल्ली AIIMS के निर्देशक की स्वीकृति के लिए डॉ एम श्रीनिवास के नाम के अतिरिक्त  श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी त्रिवेंद्रम के प्रमुख डॉ संजय बिहारी का नाम ACC को भेजा गया था. इसके पश्चात डॉ एम श्रीनिवास के नाम को चयनित किया गया. एम्स के नए प्रमुख के पद के लिए नामों को शॉर्टलिस्ट करने वाली चार सदस्यों की कमेटी में सेंट्रल हेल्थ सेक्रेट्री राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस गोखले, सरकार के चीफ साइंटिस्ट एडवाइजर के विजय राघवन और दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुलपति शामिल रहे.