VIDEO: पहचान कौन…Lockdown में धोनी के नए लुक को देखकर फैंस हैरान

नई दिल्ली, राजसत्ता एक्सप्रेस। लॉकडाउन में ऐसी-ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं। अब ऐसी ही एक तस्वीर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पहली नजर में आप इस तस्वीर को देखकर पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये धोनी हैं। फैंस भी धोनी के इस न्यू लुक को देखकर हैरान हो गए हैं।

अपने आप को यकीन दिलाने के लिए लोग बार-बार इस वायरल तस्वीर को देख रहे हैं। आप भी देखिए धोनी के नए लुक की ये वायरल तस्वीर और बताएं क्या आप भी पहली बार इस तस्वीर को देखकर धोनी को पहचान पाए या नहीं।

उनकी इस फोटो को देखकर उनके फैंस अब धोनी के Before Lockdown और After Lockdown के लुक को कम्पेयर करने लगे हैं। इस तस्वीर से जुड़ा सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने गृहनगर रांची के फार्म हाउस में नजर आ रहा हैं और साथ में हैं उनकी बेटी जीवा। वीडियो में धोनी जीवा के साथ दौड़ लगा रहे हैं।

धोनी का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने डॉगी के साथ बॉल से खेलते दिखाई जे रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि धोनी बॉल को लॉन में फेंकते हैं और जिसके पीछे उनका डॉगी दौड़ता है और उसे बॉल को लेकर आता है।

View this post on Instagram

#runninglife post sunset !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

लॉकडाउन में धोनी अपने बेटी का साथ फुल क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये बात को किसी से छिपी नहीं है कि धोनी बाइक सवारी के पुराने शौकीन है। इस वीडियो में वो अपने फार्म हाउस में बेटी जीवा को बाइक पर पीछे बिठाकर बाइक राइड पर ले जाते हैं।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

गौरतलब है कि 38 साल के धोनी के फैंस एक बार फिर से उन्हें क्रिकेट में मैदान पर खेलते देखना चाहते हैं। अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए धोनी भी लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन कोरोना काल ने क्रिकेट पर भी ब्रेक लगा दिया है। बता दें कि पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद से धोनी ने कोई मैच नहीं देखा है। उनके फैंस की तरह ही उन्हें भी आईपीएल का इंतजार था, लेकिन कोरोना के खतरे के चलते आईपीएल को भी अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।

Previous articleकोरोना का हैरान करने वाला लक्षण सामने आया…रंगभेद कर रही है ये महामारी…वैज्ञानिक भी चकित
Next articleऋषि कपूर की इस आखिरी और अधूरी फिल्म को डायरेक्टर ने पूरा करने की ठानी….जल्द होगी रिलीज