दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4, हरियाणा के झज्जर में था केंद्र

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4, हरियाणा के झज्जर में था केंद्र

देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई। भारतीय समयानुसार, सुबह 09 बजकर 04 मिनट 50 सेकंड पर आए इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में 28.63 उत्तरी अक्षांश और 76.68 पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई है। भूकंप के झटके दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी महसूस किए गए।