अब यहां आया 7.1 रिक्टर स्केल का भूकंप , सुनामी की चेतावनी जारी

अब यहां आया 7.1  रिक्टर स्केल का भूकंप , सुनामी की चेतावनी जारी

16 मार्च को न्यूजीलैंड में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप से हुए नुकसान के बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। दुनिया में होने वाली भूकंपीय गतिविधि पर नजर रखने वाली संस्था यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने न्यूजीलैंड में आए भूकंप के बारे में पुष्टि की है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह में 7.1 तीव्रता का भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया है। इतने शक्तिशाली भूकंप से क्या नुकसान पहुंचा है, हम इसका इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी।

न्यूजीलैंड में आए भूकंप के बारे में यूएसजीएस ने एक बयान जारी कर बताया कि 16 मार्च सुबह न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किमी की गहराई पर था। एक्सपर्ट भूकंप के बाद की स्थिति पर नजर बनाए हैं।

दूसरी ओर एक्सपर्ट ने कहा कि भूकंप समुद्र में आया है ऐसे में सुनामी की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के एपिकसेंटर से 300 किलोमीटर के दायरे में सुनामी आ सकती है। सुनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। सभी संबंधित टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

Previous articleहल्दी सेरमनी में फवद और स्वरा ने एक दूसरे के नाम की लगाई मेहंदी, फोटोज एक से बढ़कर एक
Next articleमहादेव की शरण में पहुंची महबूबा मुफ्ती, शिवलिंग पर चढ़ाया जल