Wednesday, April 2, 2025

नेपाल के बाद अब इस देश में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.6 तीव्रता

भूकंप के मामलों में दुनियाभर में पिछले एक साल में इजाफा देखने को मिला है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज, शनिवार, 4 नवंबर को कई भूकंपों का नाम जुड़ा जिसमें अमेरिका के अलास्का में आया भूकंप भी शामिल है।

अलास्का में आज आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही और भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 9 बजकर 04 मिनट पर आया। यह भूकंप अलास्का के अट्टू स्टेशन से 131 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने अलास्का में आए इस भूकंप की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार अलास्का में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। अलास्का में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है।

पिछले साल इंडोनेशिया  में आए भूकंप और इस साल तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को  में आए भूकंप और पिछले महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles