पाकिस्तान के हरनई में भूकंप के झटके, 20लोगो की मृत्यु , कई जख्मी !

पाकिस्तान के हरनई में भूकंप के झटके, 20लोगो की मृत्यु , कई जख्मी !

पाकिस्तान के हरनई क्षेत्र में आज तड़के भूकंप के भीषण झटके महसूस किये  गए।  आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के कारण से  लगभग 20 लोगों की मृत्यु हुई है।  जबकि बड़ी तादाद  में लोग जख्मी  हुए हैं।  इसके अतिरिक्त कई घरों को भी क्षति पहुंची है। भूकंप की तीव्रता काफी तीव्र थी और अगल बगल  के कई जनपदों में क्षति  की बात निकल कर आ रही है।

पाकिस्तान में यह भूकंप आज तड़के लगभग 3  बजे आया, जिसके पश्चात अफरातफरी मच गयी . घर में आराम से सो रहे लोगों ने  आनन-फानन में बाहर निकलकर बचने की कोशिश की. इसके अतिरिक्त, भूकंप से कई घरो  को भी  क्षति पहुंची है. वहीं, डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों का कहना है कि अभी मरने वालो की संख्या और भी बढ़ सकती  है।

बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुखिया नसीर नासर ने AFP  को बताया कि 15 से 20 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन यह इस संख्या में इजाफा हो सकता  है। भूकंप से सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाका  बलूचिस्तान का सुदूर पहाड़ी शहर हरनाई है, जहां पक्की सड़कों, बिजली और मोबाइल फोन कवरेज की कमी की वजह से राहत-बचाव के प्रयास अड़चन आ रही है।

 

Previous articleमहाराष्ट्र में हो रही नवरात्रि के पर्व की तैयारी, जानिए क्या है कोरोना गाइडलाइन !
Next articleप्रधानमंत्री मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं ,बोले – सभी के जीवन में शक्ति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो !