पश्चिम बंगाल में 8 जनवरी को ईडी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने दिखाई दी. ED के मुताबिक, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ED की रेड के दौरान मौके पर पहुंची तो वहां बड़ा ड्रामा देखने को मिला. सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने मौके पर मौजूद प्रतीक जैन का फोन अपने हाथ में ले लिया और उसे अपने पास रख लिया.
इतना ही नहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि DGP ने ED के तीन अधिकारियों से कहा कि पंचनामा में कुछ भी रिकॉर्ड मत करें और ये दिखाएं कि कुछ भी बरामद यानी कोई रिकवरी नहीं हुई है. अगर ऐसा नहीं तो वे ED अधिकारियों को गिरफ्तार कर लेंगे. ED के अधिकारियों का कहना है कि उस समय तीन ED अधिकारी थे जबकि दूसरी तरफ दर्जनों पुलिस अधिकारी और सीएम को दी गई Z सिक्योरिटी की टीम मौजूद थी.



