Education News: NTA ने जारी किया CUET PG Final Answer Key,जानिए कब आएगा नतीजा

Education News: NTA ने जारी किया CUET PG Final Answer Key,जानिए का आएगा नतीजा

CUET PG Final Answer Key Download: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने CUET PG फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने CUET PG एग्जाम दिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. इससे पूर्व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रोविजनल आंसर-की  लांच किया था. अब कैंडिडेट्स इस फाइनल आंसर-की से अंकों की गणना कर सकते हैं. NTA  ने 16 सितंबर को प्रोविजनल सीयूईटी पीजी (CUET PG Result) आंसर की जारी की थी.

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 18 सितंबर को CEUT PG 2022 आंसर की  को चुनौती देने के लिए ऑनलाइन सुविधा समाप्त कर दी थी. अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए आपत्तियों को प्रमाणित करने के बाद, फाइनल अंसार की जारी की जाती है. NTA  जल्द ही ऑफिशियल  वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर CUET पीजी रिजल्ट जारी  करेगा. परीक्षार्थी  अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे

  • ऑफिशियल वेबसाइट – cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर, ‘cuet पीजी  फाइनल आंसर की 2022’ लिंक पर दबाएं.
  • स्क्रीन पर एक PDF फाइल दिखेगी.
  • CUET PG 2022 अन्तिम उत्तर कुंजी को रक्षित करने के लिए डाउनलोड बटन पर दबाएं .