संसद में प्रधानमंत्री पर फेंके गए अंडे, देखते रहे सुरक्षाकर्मी

अल्बानिया के प्रधानमंत्री इडी रामा पर पर संसद में अंडे फेके गए. प्रधानमंत्री इडी रामा संसद में छात्रों के मुद्दे पर बोल रहे थे. उसी दौरान कंजर्वेटिव डेमोक्रेट पार्टी के सांसद एंडरी हासा ने प्रधानमंत्री पर अंडे फेंकना शुरू कर दिया. सांसद की इस हरकत के कारण उन्हें 10 दिन ले किए बैन कर दिया गया.

आपको बता दे, अल्बानिया में विश्वविद्यालयों की फीस में वृद्दी की गई है. जिसके खिलाफ छात्र लगातार विरोध कर रहे है. वहीं इससे पहले छात्रों ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर अंडे फेंककर अपना विरोध किया था. वहीं सासंद का कहना है कि उसने छात्रों के समर्थन में पीएम पर अंडे फेके. छात्रों ने भी सासंद की इस विरोध को जायज ठहराया है और उन्हें अपना समर्थन दिया है.

वहीं पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में विपक्षी सांसद सली बेरिशा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि विपक्ष के द्वारा जो अंडे पीएम पर फेंके गए वो उन्हें क्रिस्मस और नए साल का तोहफा है. वहीं प्रधानमंत्री इडी रामा ने अपने ऊपर हुए इस हमले पर अपने ट्वीटर पर लिखा की,”बायकॉट के महीनों के दौरान उनके प्रतिनिधियों को मुर्गी घरों में चिकन का रेप करने और अंडे लूटने में समय बर्बाद करना पड़ा.” प्रधानमंत्री इडी रामा ने आगे लिखा, ”विपक्ष को छात्रों की मांगों के बारे में चर्चा करनी चाहिए थी लेकिन वास्तव में यह संसदीय सत्र एक संघर्ष में बदल गया.”

आपको बता दे, अल्बानिया में छात्रों ने सरकार के सामने अपनी कुछ मांगे रखी है. प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि, विश्वविद्यालयों में बुनियाादी सुधार किए जाएं. यूरोपीय मानकों के अनुसार पुस्तकालय बनाए जाएं, किताबें ऑनलाइन भी उपलब्ध कराई जाएं. साथ ही छात्रों की मांग है कि अल्बानिया की भाषा में छात्रों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराई जाए.