उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे के घर पर गुरुवार देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा. भाजपा ठाणे शहर जिलाध्यक्ष संदीप लेले और ठाणे चुनाव प्रभारी विधायक निरंजन डावखरे ने महायुति के उम्मीदवारों और बागी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने को लेकर चर्चा की. बैठक का मकसद अपक्ष फॉर्म भर चुके कार्यकर्ताओं को समझाकर नामांकन वापस दिलाना और युति को नुकसान से बचाना रहा.
संदीप लेले ने बताया कि पिछली बार युति नहीं होने से 125 वार्डों में चुनाव लड़ा गया था, जबकि इस बार युति बनने के बाद यह संख्या 40 तक आ गई है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के नुकसान और युति के हित दोनों को ध्यान में रखकर प्रयास किए जा रहे हैं. दोनों दलों के 3035 स्थानों पर उम्मीदवार खड़े हैं, जिनमें से कई से संपर्क हो चुका है और कुछ ने नामांकन वापस भी ले लिया है.



