कुंवारी एकता कपूर बनीं बेटे की मां, भाई की तरह लिया सेरोगेसी का सहारा

मुंबई। छोटे पर्दे की मल्लिका कही जाने वाली 43 साल की एकता कपूर मां बनीं। एकता कपूर सरोगेसी के जरिए रविवार को बेटे की मां बनी हैं। अभी यह नहीं पता है कि बच्चे का पिता कौन है।

बच्चे की सरोगेट मां के बारे में भी फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि नवजात स्वस्थ है और जल्द ही उसे एकता अपने घर ले आएंगी।

इससे पहले एकता के भाई तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं।उनके बेटे का नाम लक्ष्य है। फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर भी सरोगेसी की मदद से पहले दो बच्चों के पिता बने थे। शाहरुख खान का सबसे छोटा बेटा अबराम भी सरोगेसी से ही पैदा हुआ था।

बॉलीवुड में बिना शादी के नीना गुप्ता मां बनी थीं। उन्होंने विंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा को जन्म दिया था। मसाबा अब नामचीन फैशन डिजाइनर हैं।

 

 

Previous articleमायावती का स्मारक घोटाला : लखनऊ समेत कई शहरों में ईडी के ताबड़तोड़ छापे
Next articleक्या राम मंदिर मुद्दे ने संत समाज को ही दो भागों में विभाजित कर दिया है?