Election 2023: दिल्ली में BJP CEC की मीटिंग जारी, कैंडिडेट्स के नाम पर हो सकता है मंथन

Election 2023: दिल्ली में BJP CEC की मीटिंग  जारी, कैंडिडेट्स के नाम पर हो सकता है मंथन

भारतीय जनता पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) की मीटिंग पार्टी हेडक्वार्टर में जारी है। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और समिति के अन्य सदस्य समेत त्रिपुरा कोर ग्रुप के नेता भी उपस्थित हैं। इस दौरान त्रिपुरा में आगामी असेंबली इलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

इससे पूर्व, पीएम मोदी,  अमित शाह, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग  के लिए पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे। बुधवार को हुई बीजेपी के आला कमान ने महत्वपूर्ण बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शीर्ष नेता मौजूद थे। मीटिंग  में त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रभारी महेश शर्मा और राज्यसभा सांसद बिप्लब देब भी शामिल हुए थे।

त्रिपुरा की मुख्य विपक्षी पार्टी माकपा ने 43 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान की और 13 सीटें कांग्रेस के लिए रिजर्व रखीं। वाम मोर्चा के संयोजक नारायण ने बताया कि हमारा मुख्य लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेकना है। इस बार 60 सीटों में से 43 सीटों पर माकपा, 13 पर कांग्रेस, 1 पर भाकपा, 1 सीट पर आरएसपी और 1 पर फॉरवर्ड ब्लॉक, जबकि एक सीट पर एक कैंडिडेट निर्दलीय चुनाव लड़ेगा।