निर्वाचन आयोग की बैठक आज,नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा असेंबली इलेक्शन की तारीखों का होगा ऐलान

निर्वाचन आयोग की बैठक आज,नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा असेंबली इलेक्शन की तारीखों का होगा ऐलान

इंडियन इलेक्शन कमीशन (ECI) आज दोपहर 2 बजे के बाद प्रेस वार्ता कर नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा असेंबली चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा।

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी का शासन है, जबकि मेघालय और नागालैंड में बीजेपी सत्ताकाबिज  गठबंधन का हिस्सा है। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का पांच वर्ष का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को खत्म होने वाला है।

चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) राजीव कुमार की अगुवाई वाली एक टीम ने तीन पूर्वोत्तर प्रदेशों  का दौरा करने के बाद बीते सफ्ताह कई बैठकें कीं। ये बैठकें तीन प्रदेशों के राजनीतिक पार्टियों , सिविल अफसरों और केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ आयोजित की गईं थीं।

2024 आम चुनाव के पूर्व उत्तरपूर्वी प्रदेशों  त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड सहित कुल 9 प्रदेशों में इलेक्शन होंगे। आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ये निर्धारित हो जाएगा गया है कि सबसे पहले उत्तर पूर्वी राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे। उम्मीद है कि अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी असेंबली इलेक्शन कराए जा सकते हैं।

Previous articleTATA के साथ इन्वेस्टमेंट का चांस, कम से कम इतने पैसे करने होंगे निवेश
Next articleUnion Cabinet Meeting: केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक आज, कई अहम मसलों पर चर्चा और निर्णय की संभावना