Gujarat Election 2022: बागियों पर भाजपा का बड़ा एक्शन ,7 नेताओं को किया निलंबित, निर्दलीय भरा था नॉमिनेशन फॉर्म

Gujarat Election 2022: बागियों पर भाजपा का बड़ा एक्शन ,7 नेताओं को किया निलंबित, निर्दलीय भरा था नॉमिनेशन फॉर्म

Gujrat Polls: गुजरात असेंबली इलेक्शन 2022 की जैसे जैसे तारीख करीब आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक  सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इलेक्शन के लिए सभी पार्टी अपनी रणनीति तैयार करने में लगी हुई हैं। चुनाव प्रचार का सिलसिला भी तीव्र हो गया है। गुजरात इलेक्शन इस बार भाजपा के लिए  प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। गुजरात चुनाव में सफलता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। इस बीच खबर आ रही है गुजरात में भाजपा ने बागी नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा ने 7 बागी नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है। टिकट नहीं मिलने पर इन नेताओं ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया था।

बागी नेताओं पर नकेल कसने के बारे गुजरात भाजपा ने एक नोट जारी किया है। भाजपा  गुजरात प्रदेश मुखिया सीआर पाटिल ने दल से बगावत करने वाले 7 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। मधु श्रीवास्तव, अरविंद लादानी, दीनू पटेल, हर्षद वसावा, धवल सिंह झाला सहित 7 नेताओं को दल से निलंबित कर दिया गया है।

सत्ता काबिज भाजपा ने दल के बागी कार्यकर्ताओं हर्षद वसावा, छत्रसिंह गुंजरिया, अरविंद लाडानी, केतन पटेल, भरत चावड़ा, उदय शाह और करण बरैया को सस्पेंड कर दिया है। तीन और बागी मधु श्रीवास्तव, दीनूभाई पटेल (दिनुम्मा), और धवलसिंह झाला को सस्पेंड नहीं किया गया है क्योंकि वे पहले ही निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में मैदान में उतरते हुए पार्टी से अपना त्यागपत्र दे चुके हैं।