AI रेस पर एलन मस्क की बड़ी भविष्यवाणी: “Google जीतेगा US में, चीन धरती पर और SpaceX अंतरिक्ष में”

AI रेस पर एलन मस्क की बड़ी भविष्यवाणी: “Google जीतेगा US में, चीन धरती पर और SpaceX अंतरिक्ष में”

SpaceX के चीफ Elon Musk ने एक अनोखी बात को माना है या फिर कह लीजिए कि उन्होंने एक ऐसी भविष्यवाणी की है जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, एलन मस्क ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि उनकी कॉम्पिटिटर कंपनी यूएस में Google AI की रेस जीतेगी जबकि चीन धरती पर AI रेस जीतेगा और उनकी अपनी कंपनी स्पेस में जीतेगी.

एलन मस्क ने अबेकस AI की CEO और गूगल की पूर्व कर्मचारी Bindy Reddy के एक पोस्ट का जवाब दे रहे हैं. रेड्डी ने जेमिनी 3.0 मॉडल को लेकर निराशा जताई थी, जो उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, जिससे उन्हें जेमिनी 2.5 मॉडल पर निर्भर रहना पड़ा. उन्होंने सुंदर पिचाई की टेक कंपनी से AI मॉडल्स को ट्रेनिंग देने के लिए बड़े पैमाने पर पैरेलल एक्सपेरिमेंट करने का भी आग्रह किया ताकि AI की दौड़ में आगे निकल सकें.

मस्क ने इस पोस्ट पर दिया जवाब

रेड्डी ने पोस्ट में लिखा, जेमिनी 3.0 ठीक से काम नहीं कर पाया और हम में से ज्यादातर लोग अभी भी 2.5 पर अटके हुए हैं. कभी-कभी मुझे समझ नहीं आता गूगल को सारे साइड हसल छोड़कर 100 टीमों के 100 मॉडल्स को एक साथ ट्रेनिंग देने से क्या रोक रहा है? इसी पोस्ट के जवाब में मस्क ने कहा, गूगल पश्चिम में AI की रेस जीतेगा, चीन धरती पर और स्पेसएक्स स्पेस में.

Elon Musk X Postखास बात यह है कि मस्क ने हाल ही में यह भी माना था कि ग्रोक AI बनाने वाली कंपनी xAI अपने कॉम्पिटिटर से पीछे है और कहा था कि कंपनी इस साल के आखिर तक अपने कॉम्पिटिटर के बराबर आ जाएगी. मस्क ने दावा किया, xAI इस साल आगे निकल जाएगा और फिर तीन साल में सभी से इतनी आगे निकल जाएगा कि आपको यह देखने के लिए जेम्स वेब टेलिस्कोप की जरूरत पड़ेगी कि दूसरे नंबर पर कौन है.