सुबह-सुबह दिल्ली में मुठभेड़, दो बदमाश ढेर

दिल्ली पुलिस ने दो बदमाशों को किया ढ़ेर

नई दिल्ली- दिल्ली के पुल प्रहलादपुर में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को ढ़ेर कर दिया। यह मुठभेड़ सुबह पांच बजे के करीब हुई। दोनों बदमाशों के ऊपर कई मामले में आपराधिक मामले दर्ज थे। दोनों की पहचान राजा कुरैशी और रमेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पर मर्डर का आऱोप था। फिलहाल पुलिस ने दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें-शायर इमरान प्रतापगढ़ी को 1.4 करोड़ का नोटिस, धारा 144 के उल्लंघन का है आरोप

दिल्ली पुलिस के अनुसार सुबह ये दोनों बदमाश पुल प्रहलादपुर इलाके में मौजूद थे। तभी स्पेशल सेल ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब 30-35 राउंड फायरिंग हुई. दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश घायल हो गए थे, लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।

मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों राजा कुरैशी और रमेश के उपर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई मामले में दर्ज थे। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके में दोनों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों पर लोनी थाने में करीब आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज है। इसके अलावा दिल्ली के करावल नगर पुलिस स्टेशन में भी दोनों के उपर कई मामले दर्ज हैं.