पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों समेत मोस्ट वॉन्टेड जहूर का किया काम तमाम

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षबलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया. हालांकि, अभी तीनों आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं. बताया ये भी जा रहा है कि सुरक्षबलों ने हिज्बुल के आतंकी जहूर ठोकर को भी मार गिराया है. वहीं इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है.

कमांडर जहूर समेत 3 आतंकी ढेर

दरअसल, शनिवार सुबह पुलवामा जिले के खारपुरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मौजूद होने की सूचना के आधार पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया. वहीं इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने शुरू कर दिया, जिसके जवाब में सेना की तरफ से भी फायरिंग की गई और सेना ने हिज्बुल कमांडर जहूर समेत 3 आतंकियों को ढेर कर दिया.

ये भी पढ़ें: 3 मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण के बहाने कांग्रेस दिखाएगी शक्ति प्रदर्शन

इस साल 235 आतंकी ढेर

जहूर ठोकर 173 टेरीटोरियन का सदस्य था और 2016 में सर्विस रायफल के साथ भागकर आतंकी बना था. वहीं सेना द्वारा अभी सर्च ऑपरेशन जारी है. गौरतलब, है कि इस साल सुरक्षाबलों ने 235 आतंकियों को ढेर किया है.