Entertainment News: नन्ही बेटी को गोद लिए हॉस्पिटल से घर पहुंचीं बिपाशा बसु, साथ में पति करण भी थे मौजूद

ENtertainment News: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु, बेटी को गोद में लिए पहुंचीं घर

bipasha basu baby Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर शादी के कई वर्षों बाद आखिरकार मम्मा -पापा  बन गए हैं। उन्होंने एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी। प्यारी सी बेटी का नाम उन्होंने देवी रखा है। मंगलवार यानी आज सुबह बिपाशा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गईं। वह देवी को गोद में लिए पपराजी के सामने आईं। उनके साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी थे। शनिवार को बिपाशा ने बेटी देवी को जन्म दिया था। अभी तक वह चिकित्सकों की देखरेख में थीं। बेटी को गोद में लिए दोनों बहुत खुश नजर आया।

पिक्चर्स करण और बिपाशा के घर के बाहर खींची गई हैं। अभिनेत्री ने काले और सफेद रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई हैं। उन्होंने प्यारी सी देवी को गोद में कैरी किया हुआ है जिसे उन्होंने पिंक ब्लैंकेट से कवर किया हुआ है। एक्ट्रेस कार से बाहर निकलीं और फिर पति करण ने उनके साथ खड़े होकर फोटो क्लिक करवाया। इस दौरान एक्टर ने टीशर्ट और शॉर्ट्स कैरी किए। उन्होंने एक बैगपैक ले रखा है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

अभिनेत्री बिपाशा और एक्टर करण का यह पहला बेबी है। दोनों एक दूसरे से फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे। अगले वर्ष उन्होंने शादी का निर्णय लिया। अगस्त 2022 में मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा कर अभिनेत्री और करण ने आने वाले बेबी के बारे में जानकारी साझा की थी।