VIDEO तूफानी बारिश…गिरते रहे ओले…मजाल है सुराप्रेमियों के पैर टस से मस हो जाये

नैनीताल, राजसत्ता एक्सप्रेस।  शराब की प्यास बुझानी है.. सुनामी भी आ जाए तो गम नहीं। इन पंक्तियों को शराबियों ने आज बखूबी मूर्त रूप दिया। बारिश की तेज बौछार और आसमान से गिर रहे ओले भी शराब खरीदने के लिए कतार में लगे लोगों का हौसला डिगा नहीं पाए। हम बात कर रहे हैं पहाड़ी क्षेत्र नैनीताल की। यहां मंगलवार की सुबह मौसम बेईमान था।

मौसम की इस बेइमानी और शराब की खुमारी के कॉकटेल का अद्भुत..! नजारा शायद ही भविष्य में कभी देखने को मिले.. क्योंकि लॉकडाउन में मौसम रोज खराब नहीं होता। बहरहाल, आप इस नजारे से वंचित नहीं रहेंगे.. इस विहंगम..! पल को कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया है। तेज बारिश में शराब की दुकानों पर लगी लोगों की कतार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिये..