Air Force Day 2022 पर चंडीगढ़ में आयोजित होंगे आयोजन, पहले हिंडन एयर बेस पर होता था कार्यक्रम

Air Force Day 2022 पर चंडीगढ़ में आयोजित होंगे आयोजन, पहले हिंडन एयर बेस पर होता था कार्यक्रम

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े कार्यक्रमों को देश की राजधानी से बाहर आयोजित करने के विचार के अनुकूल भारतीय वायु सेना ने इस वर्ष वायु सेना दिवस पर परेड और फ्लाई पास्ट  पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित करने का फैसला किया है। 

इससे पूर्व इसका आयोजन दिल्ली NCR के हिंडन एयर बेस पर होता रहा है। वायु सेना प्रमुख वीआर चौधरी ने इस आयोजन में अधिक तादाद में लोगों को जोड़ने के निर्देश जारी किए हैं। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इस वर्ष वायु सेना दिवस पर आठ अक्तूबर को फ्लाई पास्ट और परेड चंडीगढ़ में आयोजित करने का फैसला किया गया है। इसका उद्देश्य, ज्यादा से ज्यादा  संख्या लोगों को  भारतीय वायु सेना की क्षमता से रूबरू कराना है।