आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भेजे गए राजमुंदरी जेल

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भेजे गए राजमुंदरी जेल

तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू को सोमवार को राजमुंदरी जेल भेज दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू पर कौशल विकास घोटाला का आरोप है। उन्हें नायडू को कड़ी सुरक्षा के बीच अपराध जांच विभाग ने देर रात करीब सवा एक बजे जेल पहुंचाया।

विजयवाड़ा न्यायालय परिसर से करीब दस बजे पुलिस का काफिला निकला। इसके पीछे किसी भी वाहन को नहीं चलने दिया गया। करीब 200 किलोमीटर के रास्ते पर विरोध व प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। राजमुंदरी जेल पहुंचने पर नायडू के बेटे नारा लोकेश को जेल के अंदर जाने की अनुमति दी गई। कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें बाहर भेज दिया गया। नायडू की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो को भी जेल के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू को न्यायालय के निर्देश पर एक विशेष कमरा आवंटित किया गया है। जेल अधिकारियों को घरेलू भोजन और दवाओं को देने की अनुमति देने का निर्देश दिया है।

Previous articleUIDAI ने फिर बढ़ाई तारीख, अब इस महीने तक मुफ्त अपग्रेड कर सकते हैं अपना आधार
Next articleG20 डिनर में ममता बनर्जी के शामिल होने से भड़की कांग्रेस, TMC ने दिया जवाब