फैन ने दी सलाह- अनिल कपूर को बनना चाहिए सीएम, अभिनेता ने ऐसे दिया जवाब

अनिल कपूर फिल्म नायक
अनिल कपूर फिल्म नायक

विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान चल रही है। दोनों पार्टियां अपने सीएम उम्मीदवार पर अड़ी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में ये सवाल चर्चा में है कि कौन महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनेगा? इस बीच सोशल मीडिया पर एक फैन ने एक्टर अनिल कपूर को महाराष्ट्र का सीएम बनाने का सुझाव दे डाला। जिसका अनिल कपूर ने मजेदार जवाब दिया है।

विजय गुप्ता नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- ”महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनका एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे क्या सोच रहे हैं ??” ये ट्वीट चंद मिनटों में वायरल हो गया। एक्टर अनिल कपूर ने भी यूजर के सुझाव पर रिएक्ट किया है।

जवाब देते हुए अनिल कपूर ने लिखा- ”मैं नायक ही ठीक हूं।” सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ हो रही है। फैंस एक्टर के शानदार जवाब की सराहना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- पहले अनिल कपूर मना करेंगे फिर बाद में शपथ लेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- वैसे यह सलाह बुरा नहीं है। एक फैन ने नायक फिल्म को दोबारा बनाने की मांग की है। लिखा- मुझे नायक काफी पसंद आई, नायक 2 भी बननी चाहिए।

मालूम हो, अनिल कपूर फिल्म नायक में एक दिन के मुख्यमंत्री बने थे। सीएम बनकर अनिल कपूर ने राज्य की बेहतरी के लिए पूरे जोश के साथ काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया था। अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी, परेश रावल और अमरीश पुरी अहम रोल में दिखे।

Previous articleMahindra Scorpio का नया मॉडल पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा, जानें कब होगा लॉन्च
Next articleकांग्रेस नेता की सोनिया से अपील, एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना मिलकर सरकार बनाएं