फारुख अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को लेकर दे डाला ये विवादित बयान, लपेटे में आए अमित शाह

 चुनावी सरगर्मी तेज है| वार-प्रतिवार का घमासान वाक् युद्ध चल रहा है| राजनेता चुनाव की आड़ में अपनी भड़ास निकालने में लगे हुए हैं| इसी बीच नेशनल कॉन्फ्रेस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी पर देश को विभाजित करने का आरोप लगाया है|

उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘लोगों का सबसे बड़ा दुश्मन’ करार दिया और आरोप लगाया कि वे चाहते हैं कि देश बंट जाए। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी मीर बाहरी दल में जनसभा को संबोधित करते हुए की।

अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और शाह लोगों के सबसे बड़े दुश्मन है जो जाति, पंथ और धर्म के आधार पर देश को विभाजित करने में विश्वास करते हैं, लेकिन लोगों ने भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे में नहीं फंसने का मन बना लिया है।

नेशनल कॉन्फेंस के संरक्षक ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे भावनात्मक मुद्दों को उछालकर लोगों का ध्यान बांटना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग भारतीय संविधान के बुनियादी ढांचे को बदलना चाहते है जिसमें सभी को बराबरी का अधिकार और अवसर प्रदान किया गया है।यह वही संविधान है जो हमारे राज्य को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करता है।

Previous articleएनीमिया जैसी घातक बीमारी से पाना है निजात तो सत्तु को जरूर करें इस्तेमाल
Next articleतरह-तरह के स्मार्टफ़ोन यूज करने वाले यूजर्स, जरा एक नजर इस प्रोडक्ट पर जरूर डालें