पिता महेश भट्ट ने बेटी पूजा को किया था सरेआम लिप किस, करना चाहते थे उसी से शादी

पिता महेश भट्ट ने बेटी पूजा को किया था सरेआम लिप किस, करना चाहते थे उसी से शादी

Pooja Bhatt Birthday: अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में फिल्म डैडी से की थी, जिसे उनके पिता महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। पूजा भट्ट उस समय मात्र 17 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने दिल है कि मानता नहीं, सड़क और जख्म जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

हालांकि पूजा भट्ट का नाम विवादों से जुड़ा रहा है। एक्ट्रेस अपनी निजी जीवन को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। पूजा की ज़िंदगी का एक एसी ही कहानी कभी बहुत विवादों में रहा थी, जब उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट को लिप टू लिप किस करके सबको चकित कर दिया था।

गौरतलब है कि अभिनेत्री और महेश भट्ट ने एक स्टारडम मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया था। इस फोटो में पूजा भट्ट अपने पिता की गोदी में बैठी नजर आ रहीं थी। वहीं महेश भट्ट की बात करें तो वह अपनी बेटी पूजा भट्ट को लिप किस करते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन यह फोटोजब सबके सामने आई तो फैंस को उनकी यह फोटोशूट बिलकुल भी पसंद नहीं आया।निर्देशक ने इस पूरे विवाद को शांत करने के लिए प्रेस वार्ता किया था, लेकिन यह विवाद उन पर ही भारी पड़ गया।

मालूम हो कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान  निर्देशक महेश भट्ट ने कहा कि ‘अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता’ हालांकि, बाद में उन्होनें इस बात की सफाई दी थी कि फोटोशूट के बाद उन पर जो आरोप लगे थे उससे वे डिप्रेशन में चले गए थे और इसी वजह से उन्होंने पूजा भट्ट के साथ शादी करने जैसा बयान दे दिया था।