इंस्टाग्राम पर लड़के के साथ बनाई थी रील, सनकी पिता ने बेटी के साथ मां को भी मारी गोली

इंस्टाग्राम पर लड़के के साथ देखा वीडियो, सनकी पिता ने मां-बेटी को गोली से उड़ाया
चित्रकूट में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक लड़की को लड़के से प्यार करना भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर युवती का प्रेमी के साथ बनाया गया वीडियो उसका काल बन गया। वीडियो देखकर तमतमाए सनकी पिता ने पहले अपनी बेटी को गोली से उड़ा दिया। इस दौरान बचाव के लिए आई पत्नी को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव का है। यहां के निवासी नंद किशोर त्रिपाठी की बेटी खुशी त्रिपाठी अपने ननिहाल मराचंद्रा गांव में रहती थी। इसी गांव के पंकज यादव से खुशी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। होली के त्यौहार पर खुशी अपने पिता के घर आई थी। यहां उसका मोबाइल पिता के हाथ लग गया।
नंद किशोर त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर बेटी खुशी का प्रेमी के साथ वीडियो देख लिया। इसके बाद आवेश में आकर उसने अपनी बेटी खुशी पर लाइसेंसी बंदूक तान दी। यह देख बचाव के लिए खुशी की मां सामने आ गई। गुस्से से तमतमाए नंद किशोर ने गोली चला दी। बताया जा रहा है कि पहली गोली खुशी की मां को लगी। जबकि दूसरी गोली खुशी को लगी।
Previous articleनोरा के इस गाने पर अंकल का डांस देख आप भी हो जायेंगे हैरान, Video Viral
Next articleएक ऐसी नदी जहां पानी की जगह बहती है खून की धारा, पीछे की वजह जानकर रह जायेंगे दंग