दिल दहलाने वाला मामला आया सामने, अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला मरीज से रेप 

दिल दहलाने वाला मामला आया सामने, अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला मरीज से रेप 

धरती के मंदिर कहे जाने वाले अस्पताल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज का रेप किया गया। चौंकाने वाली घटना में दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के कलबुर्गी से सामने आई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमस) में हुई। जहां महिला सात महीने से इलाज करा रही थी।

सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने शनिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को दूसरे शख्स ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान महबूब पाशा के रूप में हुई है। यह घटना गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमस) में हुई।

कर्नाटक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे आरोपी वार्ड में घुसा और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद एक शख्स ने उसे पकड़ लिया और अधिकारियों को सौंप दिया। पीड़ित महिला का सात माह से अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्रह्मपुरा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

Previous articlePradosh Vrat: इस डेट को है प्रदोष व्रत, ऐसे प्रसन्न होंगे बाबा भोलेनाथ, जानें शुभ मुहूर्त
Next articleइलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग स्टेशन्स हैं साइबर अटैक्स के लिए अतिसंवेदनशील: नितिन गडकरी