Shocking: सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस, वजह उड़ा देगी हाेश

मुबंई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री साेनाक्षी सिन्हा इन दिनाें साेशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी एक वजह इनका फिल्म टोटल धमाल में मुंगड़ा सॉन्ग है, और दूसरी जल्द ही ये फिल्म दबंग-3 में नजर आने वाली हैं। लेकिन इसके अलावा साेनाक्षी सिन्हा के खिलाफ एक बड़ा मामला भी सामने आया है। जिसे जानने के बाद आप भी रह जाएंगे दंग।

बताते चलें कि ये मामला यूपी के मुरादाबाद से सामने आया है, जिसमें साेनाक्षी सिन्हा समेत 5 लाेगाें के खिलाफ धाेखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। दरअसल साेनाक्षी सिन्हा एडवांस पेमेंट लेने के बाद भी दिल्ली में आयोजित एक प्राेग्राम में नहीं पहुंची। जिसके चलते उनके ऊपर 32 लाख रुपए तक का मामला दर्ज कर दिया गया है।

साेनाक्षी के साथ-साथ इसमें टैलेंट फुल ऑन कंपनी के अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर और एडगर सकारिया का नाम भी सामने आया है।

इसी के साथ बता दें कि साेनाक्षी काे इंडिया फैशन ऐंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम में अवार्ड बांटने के लिए शिरकत करनी थी, लेकिन वाे इसमें शामिल नही हुई। वहीं जब साेनाक्षी सिन्हा द्वारा ये शाे रद्द किया गया ताे शाे के आयोजक प्रमोद शर्मा ने इन सबके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। यही नही बल्कि जब इन सबके खिलाफ काेई कार्रवाई नही की गई ताे उन्हाेंने जहर खा लिया था, लेकिन सही समय पर इनकी जान काे बचा लिया गया।

Previous articlePM मोदी बोले- ‘सम्मान निधि योजना’ किसानों का हक, मैं क्या कोई वापस नहीं ले सकता पैसे
Next articleभारत की सख्ती के बाद इमरान खान की गुहार – शांति का एक मौका दें