श्रीलंका धमाकों में मरने वाले भारतीयों की संख्‍या हुई पांच, सीएम कुमारस्वामी को भी लगा झटका

जेडीएस

ईस्टर के मौके पर रविवार को श्रीलंका में हुए सीरियल धमाकों में मरने वाले भारतीय नागरिकों की संख्‍या पांच तक पहुंच गई है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त ने सोमवार को बताया कि हमले में दो और भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनकी पहचान केजी हनुमंथारायप्पा और एम रंगप्पा के रूप में हुई है। ये दोनों कर्नाटक के रहने वाले थे और सत्तारूढ़ जेडीएस पार्टी से जुड़े हुए थे। इससे पहले रविवार तक इन हमलों में तीन भारतीयों के मौत की खबरें आई थीं।

जेडीएस के कार्यकर्ताओं की मौत पर सीएम दुखी

श्रीलंका में हुए धमाको पर जेडीएस नेता और कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि जेडीएस के सात कार्यकर्ताओं की टीम श्रीलंका गई थी। उनकी सभी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पा रही है। उनसे सम्पर्क भी नहीं हो पा रहा है। उनमें से दो कार्यकर्ताओं की मौत की पुष्टि भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी की है। दोनों कन्नड भाषी थे।

उन्होंने कहा, ‘मैं स्वयं इस मामले पर नजर बनाए हुए हूं और श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त से सम्पर्क में हूं। पीडि़त परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है। सभी जेडीएस कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द सकुशल भारत बुलाने के प्रयास जारी हैं।’

Previous articleकांग्रेस ने दिल्ली की छह सीटों पर उतारे प्रत्याशी, नई जगह से लड़ेंगी शीला
Next articleTikTok पर प्रतिबंध: सुप्रीम कोर्ट ने आफत के साथ दी थोड़ी सी राहत