Food Poisoning: मंगलूरू में मेस का खाना खाने के बाद 130 स्टूडेंट्स हॉस्पिटल में एडमिट, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत

Food Poisoning: मंगलूरू में मेस का खाना खाने के बाद 130 स्टूडेंट्स हॉस्पिटल में एडमिट, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत

कर्नाटक के मंगलुरु के शक्तिनगर में फूड पॉइजनिंग की वजह से नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज के 130 स्टूडेंट्स को हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हॉस्टल के मेस में बने खाना को खाने के बाद स्टूडेंट्स ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि छात्रों ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के मेस में बना खाना खाया, जिसके बाद उन्हें पेट में दर्द, लूज मोशन और उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद फूड प्वाइजनिंग के शिकार लगभग 130 स्टूडेंट्स को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया।

52 छात्रों को एजे हॉस्पिटल में, 18 को केएमसी ज्योति में, 14 को यूनिटी हॉस्पिटल में, 8 को सिटी अस्पताल में, 3 को मंगला अस्पताल में और 2 को एफआर मुलर्स अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

मैंगलोर शहर के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने कहा कि स्टूडेंट्स को शहर के कम से कम पांच अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। सोमवार की दोपहर दो बजे से ही छात्रों को पेट में दर्द की शिकायत शुरू हो गई थी।