Forbes List: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, अडाणी को पछाड़ा

Forbes List: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, अडाणी को पछाड़ा

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी इंडिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। 84.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की प्रॉपर्टी के साथ उन्होंने गौतम अडाणी को पछाड़ दिया है। इस संबंध में फोर्ब्स रियल-टाइम ने अरबपतियों की  सूची जारी की है।

फोर्ब्स के रियल टाइम ट्रैकर के मुताबिक, मुकेश अंबानी की प्रॉपर्टी में 164 मिलियन अमरीकी डॉलर हुई है, जबकि गौतम अडानी की प्रॉपर्टी में 4.62 फीसदी की कमी आई है। गौतम अडाणी की प्रॉपर्टी  84.1 बिलियन अमरीकी डॉलर अनुमानित की गई।

दुनिया के टॉप तीन अरबपतियों में शामिल अडानी रैंकिंग में मुकेश अंबानी से ठीक नीचे 10वें स्थान  पर आ गए हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर फ्रांस के उद्योगपति  बर्नार्ड अरनॉल्ट का नाम है। लुई वुइटन के फाउंडर और CEO बर्नार्ड अरनॉल्ट ने दिसंबर 2022 में एलन मस्क को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने थे।